
नेहरू जयंती: मोदी ने ट्वीट कर दी श्रद्धांजलि, मनमोहन-सोनिया ने भी किया नमन
देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी. पीएम मोदी ने गुरुवार सुबह ट्वीट कर लिखा कि पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर उनको श्रद्धांजलि. पंडित नेहरू की आज 130वीं जयंती है, इस अवसर पर देश के कई हिस्सों में कार्यक्रम हो रहे हैं.
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भी ट्वीट कर पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू को श्रद्धांजलि दी. राहुल गांधी ने लिखा कि जयंती के अवसर पर हम देश के पहले पीएम जवाहर लाल नेहरू को नमन करते हैं. राहुल को इस दौरान जवाहर लाल नेहरू को आधुनिक भारत का आर्टिटेक्ट बताया.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा कांग्रेस पार्टी की तरफ से भी जवाहर लाल नेहरू को श्रद्धांजलि दी गई. कांग्रेस ने अपने ट्विटर अकाउंट से जवाहर लाल नेहरू के विचार को ट्वीट किया.
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने शांतिवन जाकर देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू को श्रद्धांजलि दी.
पीएम मोदी ने गुरुवार सुबह ट्वीट कर लिखा कि पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर उनको श्रद्धांजलि. पंडित नेहरू की आज 130वीं जयंती है, इस अवसर पर देश के कई हिस्सों में कार्यक्रम हो रहे हैं.